बड़ी खबर :कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार

बड़ी खबर :कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ी अपराधी व 8 पुलिस कर्मी की हत्या आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

बड़ी खबर :कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार :कानपुर पुर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या सहित 60 से जयादा मामले दर्ज है .

आपको बता दे कानपुर हत्याकांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे और और उसके कुछ साथी फरार चल रहे थे ,पुलिस जगह जगह आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी ,लेकिन पुलिस दुबे को पकड नही पा रही थी

पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Vikas dubey historysheeter

Vikas dubey historysheeter

मंदिर पुजारी ने दी विकास दुबे की सूचना पुलिस को 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास दुबे की जानकारी दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विकास दुबे के दो और साथी प्रभात मिश्रा व बउआ दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि कानपुर पुलिस टीम फरीदाबाद में गिरफ्तार विकास दुबे के खास प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी तभी बीच रास्ते में प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास का दूसरा साथी बउआ दुबे भी इटावा में मारा गया। यह जानकारी इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने दी।

जाने क्या हुआ था कानपुर हत्याकांड ,कैसे विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों को उतारा था मौत के घाट 

राज्य के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया, “कानपुर के एक शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के यहां दबिश डालने के लिए पुलिस चौबेपुर थाना क्षेत्र के दिकरू गांव गई थी. पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी लगाकर रास्ता रोक रखा था.”

“पुलिस दल के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से फ़ायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए. इसमें एक डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्र, तीन सब इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल हैं. घटनास्थल पर एडीजी क़ानून व्यवस्था पहुँच रहे हैं. एसएसपी और आईजी मौक़े पर हैं. कानपुर की फ़ोरेंसिक टीम जाँच कर रही है. एसटीएफ़ भी लगा दी गई है.”

मुठभेड़ में कम से कम छह पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं जिन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक पुलिसकर्मी की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है.

डीजीपी अवस्थी ने बताया कि विकास दुबे पर 60 मुक़दमे दर्ज हैं और पिछले दिनों कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने उन पर 307 का एक मुकदमा दर्ज कराया था. उसी सिलसिले में पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए उनके गांव बिकरू गई थी जहां पुलिस टीम के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.बताया जाता है घर के अंदर खींचकर सीओ के सिर में मारी गोली, और  को पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट.

 

बताया जाता है विकास दुबे ने अपने गिरफ्तार होने की सूचना स्थनीय मीडिया को पहले दे दी थी,इसके बाद खुद को उजैन महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया .

COMMENTS